राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी के प्रथम बार सादुलपुर पहुंचने पर विद्युत कार्मिक भवन, सादुलपुर में पहुंचने पर सादुलपुर इकाई व जिला पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री के साथ पधारे जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के कार्यसमिति सदस्य भीमसेन भाटी का भी अभिनंदन किया गया।