बरेली में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने सभी अग्निशमन केंद्रों पर तैनात स्टाफ को ब्रीदिंग ऑपरेट्स पहनने और इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर धुएं और जहरीली गैसों से बचाव के लिए यह उपकरण बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान फायर कर्मियों को इसे सही तरीके से पहनने, संचालित करने और आपात स्थिति में उपयोग की विधि सिखाई गई।