सरोजनी नगर: ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक लगी आग
आज मंगलवार की सुबह 10:30 बजे लगभग देखने को आया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक खड़ी हुई एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। तो वही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया गया कि एंबुलेंस स्टाफ और अन्य लोगों की सूझबूझ से एंबुलेंस में लगी हुई आग पर काबू पाया गया। देखने में आया कि जिस वक्त आग लगी उसे समय कोई भी मरीज एंबुलेंस में नहीं था।