जिला जज श्रीमती रीता कौशिक, डीएम अनुनय झा व एसपी अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बैरिक व पुरूष बैरिक का निरीक्षण किया।