बिंद: बिंद प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घरों के करकट उड़े
Bind, Nalanda | May 4, 2026 बिंद प्रखंड क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगहों पर घरों के आगे लगे करकट उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, आंधी और बारिश के दौरान थोड़े देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।