बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कर्मचारियों ने कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी 17 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।