सोहागपुर: नगर में हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में गुरुवार की शाम 7 बजे लगभग भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई।