गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र के डेरवा झरही नदी में लापता सात वर्षीय बालक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम।
कटेया थाना क्षेत्र के डेरवा झरही नदी में नहाने के दौरान लापता हुए सात वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर फुलवरिया थाना क्षेत्र के अमवाघाट के पास मिला। मृतक की पहचान मिथलेस यादव के सात वर्षीय पुत्र अंगद यादव के रूप में हुई है। अंगद 17 जून को नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया था, जिसके बाद प्रशास