मोहनिया: कुदरा शहर में जीविका दीदी ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, उन्होंने 2000 में दम नहीं और 25000 से कम नहीं का दिया नारा
Mohania, Kaimur | Sep 11, 2024 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदी का आक्रोश देखने को मिला है। सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदी कुदरा शहर में मार्च निकाली और नारा दिया कि 2000 में दम नहीं 25000 में से कम नहीं। उनका कहना था कि सरकार जो फिलहाल लोगों को ₹2000 दे रही है उसमें परिवार का खर्च कैसे चल सकता है। इसलिए हम लोग की मांग है कि सरकार हमारा मानदेय 25000 रुपए कर दे।