कांके: रांची में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ₹16 लाख के जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Mar 28, 2026 रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के वेस्ट सरोवर नगर,देवी मंडप रोड में विजय कुमार साहू के घर पर भीषण चोरी, चोर घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और अलमीरा तोड़कर लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार। बताया गया कि लगभग 16 लाख रुपए के जेवर और नकदी की चोरी हो गई है।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ ही चोर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे