पटवारी एवं कानूनगों की सातवें चरण की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही है। सभी पटवारी एवं कानूनगों ने अपने कार्य को छोड़कर चरखी दादरी लघु सचिवालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी वे धरने को जारी रखेंगे।