चरखी दादरी: सारंगपुर में अज्ञात बिमारी से बर्बादफसलों का इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण,सरकार व बीमा कम्पनी पर लापरवाही का आरोप
चरखी दादरी जिले के गांव सारंगपुर में अज्ञात बिमारी के कारण बर्बाद फसलों का आज इनेलो कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों व इनेलो कार्यकर्ताओं ने सरकार व संबंधित विभाग तथा बीमा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। इनेलों कार्यकर्ताओं ने कहा कि अज्ञात बिमारी के कारण ग्रामीणों की फसले बर्बाद हो गई है।