भवनाथपुर: पालहे कला के पास फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल
रविवार की शाम फोरलेन पर पाल्हे कला गांव के ओवरब्रिज के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय पूजा कुमारी (पति-श्रवण कुमार कुशवाहा) को मृत घोषित कर दिया। घट