बिसवां: रेउसा चौराहे पर ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, आगे जा रही बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल
Biswan, Sitapur | Oct 18, 2025 जानकारी के अनुसार पीछे से आ रही एक बाइक ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आगे वाली बाइक पर सवार युवक संदीप पोरवाल पुत्र मटरू निवासी मारुबेहड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच ग्राम पंचायत राजपुर के ग्राम प्रधान सफीक ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।