सकरा: सकरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत दस लाख के आभूषण चोरी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। घटना बीते मंगलवार रात की बताई जा रही है। रामपुर निवासी सकरा थाने के चौकीदार नरेश कुमार के घर से चोरों ने नकद एक लाख और पांच लाख के गहने की चोरी कर ली।