जशपुर: जशपुर में शांति और श्रद्धा के साथ निकाली गई मुहर्रम की ताजिया
रविवार की सुबह 9 बजे जशपुर मुख्यालय में मुहर्रम का ताजिया बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्द के साथ निकाला गया। ताजिया जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कव्वाली मंच तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने परंपरागत ढोल-ताशों और मातमी धुनों के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।