हरदा: हरदा में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, खेड़ीपुरा फीडर से जुड़े कई क्षेत्र प्रभावित।
Harda, Harda | Jun 11, 2026 शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी खेड़ीपुरा फीडर पर प्री-मानसून मेंटेनेंस एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।