बरेली: गैस सिलिंडर लेने निकले दो दोस्तों की सड़क पर बिछ गई लाशें, बरेली हादसे से मचा कोहराम
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। रिठौरा कस्बे के रहने वाले रवि उर्फ भूरा और रोहित बाइक से गैस सिलिंडर भरवाने जा रहे थे, तभी नवदिया झादा चौराहे के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े तड़पते रहे। सूचना मिलते ही बिथरी