बंगाणा: विधायक विवेक शर्मा ने डंगोली में ₹45 लाख से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया
Bangana, Una | Sep 27, 2025 कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार दोपहर डंगोली में 45 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि डंगोली पंचायत का यह भवन न केवल पंचायत बैठकों और प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।