बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं के खिलाफ कौशांबी में जोरदार जनाक्रोश देखने को मिला। हिंदू वाहिनी संघ एवं बजरंग वाहिनी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सराय अकील में विशाल आक्रोश रैली निकाली।शिवशक्ति धाम से फकीराबाद रैली गगनभेदी नारों से गूंजती रही।फकीराबाद पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री युनुस खान का पुतला फूंका!