सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज क्षेत्र के ग्राम औराटार में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साखू लकड़ी से लदी पिकअप समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से नौ बोटा साखू लकड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।