गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग और निजी स्कूल संचालकों के बीच टकराव के चलते मीडिल स्कूल ग्राउंड पर चल रही परेड व PT की रिहर्सल का निजी स्कूल संचालको ने बहिष्कार कर दिया और शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे 2 और निजी स्कूलों ने बच्चों को रिहर्सल करने नही भेजा। यदि यह विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो इस वर्ष गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड का आकर्षण कम हो सकता है।