जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र स्थित मलेथू में वरुणा नदी पर बन रहा पुल अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। राज्य सेतु निगम के अनुसार पुल को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। मलेथू से भदोही जनपद के चौरी मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल को जनवरी 2022 में स्वीकृति मिली थी।