बीना: समाजसेवी संस्था की अनूठी पहल, एसडीएम तहसीलदार ने तहसील कार्यालय में पेड़ों पर लगाए सकोरे
Bina, Sagar | May 6, 2026 गर्मी का कहर अपने चरम पर है,लेकिन बीना की धरती पर कुछ लोग बेजुबान पक्षियों के लिए मिसाल बनकर सामने आए हैं। नगर रन अलंकरण समिति ने अपने 23 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक अनूठी पहल की है।बुधवार को नगर रन अलंकरण समिति के सदस्यों की टीम तहसील कार्यालय पहुंची।समिति के 23 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरों का वितरण किया।