सारंगपुर: भैंसवा माता मंदिर दान पेटी से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर पकड़े गए, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश जारी
राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने शनिवार को शाम 5:00 बजे खुलासा करते हुए वह बताया कि भैंसवा माता मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पैसे ले गए थे ।पुलिस ने तहकीकात की अंतराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी सामने आए । जो सभी राजस्थान के हे।3 गिरफ्तार ,दो फरार है चोरी में काम आने वाली i20 कार जप्त कर ली है दोनों आरोपी की पुलिस अभी तलाशी कर रही है।