घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनकर दिया स्वस्थ भारत का संदेश सभी को योगा करने के लिए कहा
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 9 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में एवं आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने सभी से योगा करने के लिए अपील की