सोहागपुर: भुईबांध में हनुमान जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
भुईबांध से हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार की रात 9 बजे लगभग नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी के साथ श्रद्धालु विशेष वेशभूषा में नजर आए। कई युवक हनुमान, राम और अन्य देवी-देवताओं के रूप में सजे हुए थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।