मौदहा: सिसोलर थाना क्षेत्र में महिला को सांप ने काटा, उपचार के दौरान हुई मौत, घटना घर पर निर्माण कार्य के दौरान हुई
सिसोलर थाना क्षेत्र के खदरा डेरा गांव में 3 जून दिन बुधवार देर शाम सर्पदंश से एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय उर्मिला पत्नी स्वर्गीय शिवशरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उर्मिला अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान देर शाम पिलर के पास से मिट्टी हटा रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उन