भाजपा रांची ग्रामीण जिला ने चान्हो के प्रभा पुंज पब्लिक स्कूल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। युवा नेता सन्नी टोप्पो ने स्वदेशी अपनाने और कांग्रेस की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए। कार्यक्रम के बाद चान्हो मंडल में स्वदेशी संपर्क अभियान चलाया गया।