शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, भाजपा विधायक ने परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिलाया
दरअसल थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी सपना गुप्ता की गुर्री चौकी, थाना रौजा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो जाने की सूचना मिलते ही ददरौल विधायक अरविंद सिंह अपने प्रतिनिधि हरजीत चौहान के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। विधायक ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली।