भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में हनुमान जी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, इलाके में आक्रोश
एलाऊ थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। वायरल वीडियो में एक युवक भगवान हनुमान जी के संबंध में आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।