भोगनीपुर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, 30 ने दिया साक्षात्कार
पुखरायां कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे महिंद्रा एंड महिंद्रा, रूप ऑटोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड, स्वराज ट्रैक्टर्स, हीलियम सोलर कंपनी ने प्रतिभाग किया। 30 बच्चों ने रोजगार मेले में साक्षात्कार दिया। विधालय के आलोक ने शनिवार शाम करीब 4 बजे बताया कि 24 बच्चों को नौकरी के लिए चयनित किया गया है।