घोसी: चैती पीपर गांव के समीप फल्गु नदी घाट पर जमकर हुई गोलीबारी में सात हुए जख्मी, पीएचसी घोसी से किए गए रेफर
चैती पेपर गांव के समीप फल्गु नदी घाट पर बालू उठाव को लेकर गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोगों को तत्काल पीएचसी घोसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।