बनखेड़ी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बनखेड़ी द्वारा ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है।