बिश्रामपुर: विश्रामपुर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा का छह सूत्री मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष धरना
पलामू जिले के विश्रामपुर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद विजय रविदास ने की, जिन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। धरने में बीडीओ और सीओ के अनुपस्थित रहने से नाराज