बिश्रामपुर: राज्यपाल संतोष गंगवार सड़क मार्ग से विश्रामपुर पहुंचे, समारोह में हुए शामिल
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरूवार को सुबह करीब 11बजे सड़क मार्ग से पलामू जिले के विश्रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच डिग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्ट्रेट की मनाद उपाधि भी दी।