गुना नगर: ग्राम भगवानपुरा में छत पर बिजली का तार जोड़ने गए युवक की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुरा में विनोद सहरिया की करंट लगने से मौत हो गई। घर की बिजली न आने पर छत पर बिजली का तार जोड़ने के प्रयास में विनोद करंट की चपेट में आ गया। घटना के पांच मिनट बाद परिजनों ने उसे देखा और फतेहगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले विनोद की मौत हो गई।