गुना नगर: ग्राम टोरिया में राम मंदिर की प्रस्तावित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत
गुना जिले के ग्राम टोरिया में राम मंदिर के लिए प्रस्तावित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गुना तहसील कार्यालय का रुख किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि टोरिया पहाड़ी पर हरिजन समाज के लोग अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे हैं।