नौडीहा बाजार। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अति सूदूरवर्ती डगरा पंचायत के चौखड़ा के जंगल में पुलिस ने अभियान चलाकर 2.5 एकड़ में लगे पोस्ते की फसल को नष्ट किया। यह इलाका अतिनक्सल प्रभावित है और जंगलों से घिरा हुआ है। पोस्ते से अफीम तैयार करने के शामिल गिरोह ने वन भूमि पर फसल को लगाया था। अभियान में सरईडीह पिकेट पुलिस, डगरा पिकेट पुलिस और छतरपुर पू