देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने लक्खीबाग चौकी के पास से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार एक शातिर वाहन चोर शुभम चौहान को कोर्ट में पेश किया है। बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने से एक स्कूटी चोरी होने की शिकायत वादी घनश्याम ने दर्ज कराई थी। वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।