बदायूं: बुटला गांव के पास सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत के बाद डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | Jun 17, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुटला के पास ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा (टिर्री) की सड़क दुर्घटना में 05 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 04 लोग घायल हो गए, घायलों को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज,बदायूँ में भर्ती कराया गया,जहाँ उपचार के दौरान 01 महिला की मृत्यु हो गयी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।