बिहार विधानसभा चुनाव को ले शुक्रवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत ने झाझा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्रभर से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। 3 बजे के लगभग नामांकन केंद्र से बाहर निकलने पर समर्थकों ने जदयू के पक्ष में नारे लगाए।