सवायजपुर: अनंगपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अनंगपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र के बिवियापुर शिव मंदिर परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यशैली और चुनावी रणनीतियों से अवगत कराया गया। कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।