मैनपुरी: बेवर क्षेत्र निवासी एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मैनपुरी के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बेवर थाना क्षेत्र के गांव टपरा निवासी उदय कुमार पुत्र दयाराम बेवर से अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गए थे। वहीं घायल उदय कुमार को मैनपुरी के सतीश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाया है।