अररिया: बटूरबाड़ी के झवा गांव में 5 वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Araria, Araria | Apr 11, 2026 अररिया जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटूरबाड़ी झवा गांव के वार्ड संख्या 05 से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना से सनसनी फैल गई है। जहां खेलते समय पांच वर्षीय मासूम बच्चे की अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान महरूम हलीम के पांच वर्षीय बेटे मुनाजिर के रूप में हुई है।