कानपुर: कानपुर के पालिका स्टेडियम के निर्माण में विशाल का बरगद का पेड़ काटा, महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन
कानपुर के पालिका स्टेडियम के निर्माण में विशालकाय बरगद का पेड़ काटे जाने पर बरगदाही की पूजा करने पहुंची क्षेत्रीय महिलाओं, बच्चों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने कहा कि बीते कई वर्षों से लगातार क्षेत्र की महिलाएं यहां पर पूजा करती थी। एक ही बरगद का पेड़ था, जहां पर सभी लोग एकत्र होते थे, लेकिन उसे भी काट दिया गया।