कानपुर: महिला को अश्लील वीडियो भेज कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को रावतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावतपुर पुलिस ने महिला को अश्लील वीडियो भेज कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके व्हाट्सएप पर उसके पति के साथ बिताए हुए व्यक्तिगत समय का अश्लील वीडियो भेज कर फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपी प्रिंस यादव, नैतिक और मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया है।