कानपुर: चमनगंज में घर में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
चमनगंज थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में घर के अंदर किचन में बुजुर्ग दंपति का शव पड़ा मिला।डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाले हैं।जांच में कई तथ्य सामने आए हैं।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।