बुधवार की शाम 8 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न अभियानों, योजनाओं और आगामी आयोजनों के सफलतापूर्वक संचालन, उनके व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में एसपी ने पुलिस अफसरों को कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दिशा—निर्देश दिए।