बयाना: घनी आबादी से कबाड़ गोदाम हटाने की मांग, प्रदूषण और हादसों का खतरा बढ़ने का आरोप
बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर स्थित भीमनगर क्षेत्र में घनी आबादी के बीच संचालित कबाड़ की दुकानों और गोदामों को हटाने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने पूर्व विधायक ग्यारसाराम कोली के नेतृत्व में एएसपी हरिराम कुमावत को एक ज्ञापन सौंपा।